जांच करने गए अधिकारी विद्यालय प्रशासन के समक्ष मौन, निष्पक्ष जांच नहीं तो बनाएंगे अग्रिम रूपरेखा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन अखण्ड प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष राजवीर ने विगत सप्ताह इंटर कॉलेज द्वारा अभिभावकों से अतिरिक्त वसूली किए जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें जांच करने पहुंचे अधिकारी विद्यालय प्रशासन के सामने मौन दिखाई दिए। 
ज्ञापन में कहा गया था जिले में संचालित सरकारी एवं अर्धसरकारी स्कूलों की समस्त वार्षिक फीस (कक्षा 6 से 12 तक विद्यालय
परिसर के अन्दर प्रधानाचार्य कक्ष के पास दीवार पर मोटे-मोटे अक्षरों में लिखवाई जावे । और अभिभावक अथवा जमा करने वाले को उसकी फीस रसीद दिलवायी जावे। जिले में संचालित सरकारी एवं अर्धसरकारी स्कूलों में प्रति बच्चा फीस बसूलने का कार्य मौखिक रुप से सहायक अध्यापकों को दिया जाता है ।

ताकि किसी भी चेकिंग के दौरान प्रधानाचार्य अपने आप को निर्दोष साबित कर सके। इसलिए प्रधानाचार्यो से सहायक अध्यापकों को फीस वसूलने के लिए लिखित आदेश दिलवाया जावे । नगर के कन्या विद्या पीठ इण्टर कालेज कायमगंज में कक्षा 6, 7, 8 में 500रु प्रति बच्चा, कक्षा 9 व 11 में रजिस्ट्रेशन फीस 50 रु, प्रथम 6 माह की फीस 221रु, और अन्तिम 6 माह की लगभग 200रु सरकारी
फीस है । इसके बावजूद बच्चों से 2100 रूपए वसूले जाते है जिसकी किसी भी अभिभावक को फीस रसीद
नही दी जाती है । कन्या विद्या पीठ इण्टर कालेज कायमगंज में कक्षा 10 व 12 में सरकारी बोर्ड फीस क्रमश: 501 रु व 601रु है प्रथम छह माह की सभी फीसें जोडकर 222रु होती है और अन्तिम 6 माह की सभी फीसें जोडकर लगभग 200रु होती है इसके बावजूद बच्चों से..2600 रु वसूले जाते है । जिसकी किसी भी अभिभावक को कोई भी फीस रशीद नही दी जाती है । उपरोक्त विद्यालय में स्कॉलरशिप फॉर्म विद्यालय में जमा करने के नाम पर बच्चों से 80रु प्रति बच्चा वसूला गया है जबकि बच्चों ने अपने फार्म ऑनलाइन लोकवाणी केन्द्र कायमगंज से 100रु देकर करवाये थे । उपरोक्त विद्यालय में कक्षा 6,7, व 8 में बच्चों को नियमानुसार माध्याह्न भोजन नही करवाया जाता है और 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक उपरोक्त बच्चों को कोई भोजन नही करवाया गया । कन्या विद्या पीठ इण्टर कालेज कायमगंज की जॉच करवाते हुए दोषी पर कठोर कार्यवाही करते हुए बच्चों से बसूले गये अतिरिक्त रुपये वापस करवाए जाने की मांग की गई थी।
मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज भटासा के प्रधानाचार्य महेश चंद्र वर्मा जांच अधिकारी बन कर पहुंचे। सूचना पर किसान नेता व अभिभावक भी पहुंचे। किसान नेताओं ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा अभिभावकों व छात्राओं से कोई पूछताछ नहीं की गई। उल्टा जांच अधिकारी के सामने विद्यालय की प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पाण्डेय ने हम लोगों को धमकाया कि यह लड़कियों का कॉलेज हैं इस तरह की हरकत की हरकत ना करना और नहीं इस तरह से विद्यालय में आना। खैर जो भी हो अब मामला जांच अधिकारी उच्चाधिकारी को क्या आख्या देते हैं यह भविष्य की गर्द में है। किसान नेताओं ने कहा विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा शिक्षा के मन्दिर में धन उगाही का खेल नहीं होने देंगे। अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अग्रिम रूपरेखा बनाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

