जो अधिकारी किसानों की समस्या ना सुनें, उनके ऑफिस में ताला डाल दो – श्योराज सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक महापंचायत मंडी समिति पर सर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें वह जिला अध्यक्ष नहीं चाहिए जिसकी प्रशासन नहीं सुनता ना सुनने वाले अधिकारियों को उनकी ही भाषा में सबक सिखा दो , ऑफिस में ताला डाल दो अगर जेल गए तो छुड़ाने की जिम्मेदारी हमारी।
मंडी समिति परिसर में लोक शक्ति की महापंचायत हुई जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह से जिला अध्यक्ष ने कहा की कायमगंज पुलिस उनकी कोई शिकायत नहीं सुनती है जिस पर उन्होंने कहा की जो अधिकारी तुम्हारी बात ना सुने उसे उसके ही अंदाज में सिखा दो मुझे ना सुनने की आदत नहीं अगर तुम जेल जाओगे छुटने की जिम्मेदारी हमारी है बस कोई गलत काम न करना जिसमें गलती तुम्हारी हो। 
महापंचायत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। जिसमें कहा गया पांचाल घाट पुल से भागलपुर तक बांध निर्माण कराया जाए बारिश के समय जो बाढ़ आई थी जिससे संपर्क मार्ग उखड़ गए गड्ढे हो गए हैं उनकी मरम्मत कराई जाए बाढ़ निकल जाने के बाद ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामों में स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं जिसे हद से ज्यादा बिल पुरानी केवल में स्मार्ट मीटर लगा देते हैं और कहते हैं कोई केवल नहीं आती। कोर्ट पहाड़ी निवासी किशन लाल ने शिकायत कहीं की एसबीआई शाखा कायमगंज में केसीसी शेयर लिया था जिसमें बैंक ने बिना बताए 11816 रुपए बीमा का कार्ड दिया जिसे उसका काफी नुकसान हुआ साथी फसल बीमा के रूप में 1740 रुपए काट लिए जबकि फसल भी बाढ़ में चली गई तथा नुकसान बीमा मिलना अति आवश्यक है लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल को अवगत भी कराया था उसके बावजूद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। वही एक राजस्व कानून गो द्वारा पांच हजार रूपए रिश्वत लेने के बाद भी कार्य नहीं किया गया। शमशाबाद का कंपल में जो विसारते हैं उन पर दबंग कब्जा किए हुए हैं। उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न हुआ तो प्रशासन यह ना समझे कि हम ज्ञापन देकर चले गए वह कायमगंज की धरती पर ऐतिहासिक आंदोलन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सत्यम गुप्ता,अली कायम जिलाध्यक्ष, खालिद कादरी, सऊद अली, लालू मिश्रा, अंसार खां, अनिरुद्ध द्विवेदी, सत्येंद्र अवस्थी, जसवंत कुमार, मुनेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार पाल सहित भारी संख्या में किसान नेता व महिलाएं मौजूद रहीं।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष खालिद कादरी, जिला अध्यक्ष अली कायम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह का माल्यार्पण स्वागत के बाद चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
नहीं किया गया महिलाओं को सम्मानित
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के द्वारा मंच पर महिलाओं को तवज्जो तो दी गई किंतु किसी भी पदाधिकारी के द्वारा मंच पर मौजूद महिलाओं का किसी भी पदाधिकारी ने स्वागत नहीं किया जबकि किसानों के साथ भारी संख्या में महिला किसान नेताएं भी महापंचायत में मौजूद थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

