नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, बच्चों की परवरिश पर संकट – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, बच्चों की परवरिश पर संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– बच्चों के सिर से उठ गया माता पिता का साया 

– चाचा ताऊ की स्थिति भी दयनीय, कैसे पढ़ेंगे बच्चें 

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  मजदूरी कर गोदाम से घर वापस लौट रहे साइकिल सवार मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था।

मृतक सुग्रीव कठेरिया का फाइल फोटो

क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी सुग्रीव कठेरिया (40) पुत्र रामदुलारे नगर से सटे गांव पितौरा स्थित एक तम्बाकू गोदाम में मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। तभी कायमगंज – फर्रूखाबाद स्थित टेढ़ीकोन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस वह रास्ते में गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस ने उसे सीएचसी कायमगंज भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी जेब में मिले मोबाइल से सम्पर्क कर उसकी शिनाख्त की गई। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो -रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के भाई सुभाष ने बताया इंद्रपाल व मृतक सुग्रीव सहित वह तीन भाई थे। सुग्रीव की पत्नी नन्ही देवी का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो गया था। सुग्रीव के पांच बच्चे हैं जिसमें पिंकी (12), लुक्का (दिव्यांग), रबीना, किरन व बादल (04) वर्ष का है।


मां – पिता की मौत, बच्चों के पालन पर संकट

मार्ग दुर्घटना में हुई सुग्रीव की मौत के बाद ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि सुग्रीव की पत्नी नन्ही देवी का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो गया था। सुग्रीव के पांच बच्चे हैं जिसमें पिंकी (12), लुक्का (दिव्यांग), रबीना, किरन व बादल (04) वर्ष का है। जो गरीबी के कारण स्कूल भी नहीं जाते हैं। सुग्रीव के भाइयों की स्थिति भी दयनीय है। इन बच्चों की परवरिश कैसे होगी। यदि प्रशासन चाहे तो इन बच्चों को कस्तूरबा जैसे विद्यालय में दाखिला दिला दे तो कम से कम बच्चे शिक्षित हो कर अपना भविष्य संभाल लें!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]