राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने चुनाव से पहले बिछाए पासे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के प्रतिष्ठान पर इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ।
जहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से शिक्षक एमएलसी चुनाव से संबंधित विस्तार से चर्चा कर नगर के कई शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंध समितियों से मिलकर वार्तालाप कर अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों के वोट बनवाए जाने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम एवं पदाधिकारियों ने शिक्षक एमएलसी हरि किशोर तिवारी का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इसके उपरांत हरिकिशोर तिवारी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ मिथिलेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने चुनाव से संबंधित विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्ण समर्थन के साथ हर संभव उन्हें चुनाव जिताने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी ,जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जेहान अहमद ,पारस गुप्ता, आयुष गुप्ता, सागर गुप्ता, सागर श्रीवास्तव,उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

