नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाइक फिसलने से फटे प्रतिबंधित पटाखे, दो छात्रों की मौत, एक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाइक फिसलने से फटे प्रतिबंधित पटाखे, दो छात्रों की मौत, एक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  अपाचे बाइक से घूम रहे छात्रों की बाइक फिसली, तेज धमाके के साथ हुआ विस्फोट, मची अफरा – तफरी तीन छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। दो छात्रों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक की हालत गम्भीर होने पर प्रथम उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर के सी.पी. तिराहा के पास दोपहर अचानक एक लाल रंग की अपाचे बाइक संख्या UP 22 W 4937 अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तेज आवाज का धमाका हुआ और धुएं का गुबार उठा। जिससे आस – पास अफरा – तफरी फैल गई। बाइक पर बैठे तीन किशोर गम्भीर रूप में घायल हो गए। घटना की जानकारी आस – पास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर अवस्था में सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।

घायल दीपांशु से जानकारी करती पुलिस

जहां उपचार के दौरान ध्रुव दुबे पुत्र नारायण दुबे व प्रयाग तिवारी पुत्र आनंद तिवारी निवासीगण फतेहपुर परौउली थाना मेरापुर की मौत हो गई। वहीं दीपांशु पुत्र राजेश यादव निवासी दलेलगंज को प्रथम उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

तीनों छात्र सी.पी.वी.एन. के

दुर्घटना में प्रयाग तिवारी व ध्रुव दुबे की हुई आकस्मिक मौत के बाद सूचना पर पहुंचे विद्यालय के छात्रों ने उनकी शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

दोनों ही इकलौते चिराग थे

दुर्घटना में हुईं पुत्रों की मौत की सूचना पर पहुंचे ध्रुव के पिता ने बताया कि उनका पुत्र सीपीवीएन हिंदी मीडियम में कक्षा दस का छात्र है और प्रयाग तिवारी कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ते हैं। आज वह विद्यालय नहीं आया था। मेरे आने के बाद वह कब निकल आया मुझे पता नहीं। दोनों बच्चे अपने घरों के इकलौते चिराग थे। ध्रुव की मां ममता दुबे व बहिन भक्ति का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं प्रयाग तिवारी की मां प्रीति तिवारी व बहिन तपस्या व तिवारी दहाड़े मार – मार कर रो रहीं थी।

कहां बेचे जा रहे हैं प्रतिबंधित पटाखे

तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट के बाद हुई घटना की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई। हर कोई एक ही चर्चा कर रहा था कि पुलिस को यह पता चल जाता है कि भारी मात्रा में पटाखे कहां रखें है लेकिन यह प्रतिबंधित पटाखे कहां बेचे जा रहे हैं क्या इसकी भनक पुलिस प्रशासन को नहीं लगी। दिन भर नगर में यही चर्चा होती रही कि आखिर यह प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री कहां हो रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]