नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वायो डीजल प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ी बुझानें में लगीं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वायो डीजल प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ी बुझानें में लगीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / नवाबगंज :-  धनतेरस की शाम जनपद में एक और भीषण घटना हो गयी। वायो डीजल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गयी। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी। आग लगने से मौके पर हडकंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियाँ व अधिकारी आ गये, लेकिन आग बुझानें में दमकल की गाड़ियों के भी पसीने छूटते नजर आये।
थाना नवाबगंज के शुकरुल्लापुर ओबर ब्रिज के निकट कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम सादिकपुर में पी एंड ए वायो रेफाइनेरी प्रा.लि.नाम से वायो डीजल की फैक्ट्री है। https://youtube.com/shorts/IeDPVq5hjNg?si=7-z_cC86qVdyqjuZ शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे उसमे अचानक भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार, तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पंहुचे। दमकल की लगभग तीन गाड़ियों ने आग को बुझानें का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जानें तक आग पर काबू नही पाया जा सका। जानकारी मिली की फैक्ट्री में भीतर दो टेंकर डीजल के भरे हुए खड़े हैं। फैक्ट्री के एक कर्मी ने जानकारी की फैक्ट्री में ऊपर बेल्डिंग का कार्य चल रहा था उसी दौरान आग पकड़ गयी। फिलहाल बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]