नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लिखने से आक्रोशित, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने मोर्चा खोला, – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लिखने से आक्रोशित, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने मोर्चा खोला,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी द्वारा पत्रकारों से अड़ियल रवैया अपना कर झूठे मुकदमे दर्ज कर अपमानित करने से आक्रोशित पत्रकारों का धैर्य जवाब दे गया, अमृतपुर थाना क्षेत्र के चार पत्रकारों पर बिना जांच पड़ताल किए मुकदमे दर्ज कर लिए। पत्रकारों ने इस मामले में जब अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी अमृतपुर से मुलाकात की तो उन्होंने बेबाक सा जवाब दिया कि आप लोग जब थाना अमृतपुर क्षेत्र की खबरें अखबारों आए दिन छाप रहे हो उसका ही ये नतीजा है। जब आप लोगों की कलम हमारे थाने की खबरें अखबारों प्रकाशित करते हो वहां आपकी कलम काम करती, थाना अमृतपुर में हमारी कलम काम करती है जब तक आप लोग खबरें छापना बंद नहीं करेंगे थाने की मुकदमे ऐसे ही आप लोगों पर लिखे जाते रहेंगे।

SP ऑफिस में पत्रकारों को समझाते CO संजय वर्मा

अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी अमृतपुर मोनू शाक्य के इस गलत रवैया से परेशान हो चुके तहसील अमृतपुर के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, आई जी जोन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति महोदय, मानवाधिकार, में अपने उत्पीड़न को लेकर शिकायती पत्र प्रेषित करने के बावजूद थाना प्रभारी अमृतपुर के रवैया में कोई बदलाव न आते देख अमृतपुर तहसील के पत्रकारों ने एक बैठक कर आरपार की कानूनी तरीके से लड़ाई लड़नें को लेकर फैसला लिया, पत्रकारों की बैठक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले आहुत की गई थी जिसमें थाना अमृतपुर परिसर में गांधी जी का अनुसरण करते हुए शांति पूर्व धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पास हुआ।  बैठक में बुधवार 22 अक्टूबर का समय निश्चित किया गया था जिसकी सूचना एल आई यू व एस आई यू प्रभारी फतेहगढ़ को दे दी गई थी। एल आई यू स्पेक्टर फतेहगढ़ ने इस धरना प्रदर्शन की जानकारी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एल आई यू प्रभारी फतेहगढ़ को पत्रकारों से बातचीत कर मुख्यालय आकर मिलने का निर्देश दिया जिसकी जानकारी एल आई यू प्रभारी फतेहगढ़ ने पत्रकारों को दी पत्रकारों ने संगठन से बात कर मिलने का समय पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से लेकर मुलाकात कर उन्हें थाना प्रभारी अमृतपुर की पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज करने के साक्ष्य भी दिए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिलाया कि किसी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होगा उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिया।

थाना चलाते हैं दलाल व छुटभैय्ए 

आक्रोशित पत्रकार जब एकत्र होकर पुलिस लाइन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां उपस्थित सीओ संजय वर्मा ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तो पत्रकारों ने कहा कि वह पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत करा चुके हैं जिसका कोई समाधान नहीं निकला, उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना में लगा सीसीटीवी का फुटेज देख ले आपको पता चल जाएगा कि अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी मोनू शाक्य नहीं कुछ दलाल व छुटभैय्ए चला रहे हैं। कुछ एक तो प्रति दिन तीन चार घंटे इनके साथ बैठते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]