नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा खंडित कर माहौल बिगड़ने का प्रयास – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा खंडित कर माहौल बिगड़ने का प्रयास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (VNEWSlIVE24) :- डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा खंडित कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया। जानकारी होनें पर जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल एक साथ मौके पर पंहुचे और प्रतिमा को दुरस्त करा दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी तिराहे पर डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा का चश्मा, नाक व हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर रजनी कान्त, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे, पुलिस ने तत्काल कारीगर बुलाकर प्रतिमा को ठीक करा दिया। नेकपुर कला निवासी बीजेपी नेता वीरेंद्र कठेरिया ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]