नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंपिल / फर्रूखाबाद :-  क्षेत्र के गांव सिवारा खास में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता की मौत हो गई। उन्हें साइकिल से टहलते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।

हादसा गांव के पास हुआ, जिसमें सुरेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल व्यापारी काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे, जिसके बाद राहगीरों ने उनके परिजनों को सूचना दी।

दो नवंबर को है बेटी की शादी

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र गुप्ता को तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाकर अटैना घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक सुरेंद्र गुप्ता की सबसे छोटी बेटी नीलू की शादी 2 नवंबर को होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन पिता की आकस्मिक मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। सुरेंद्र गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]