नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बसों में नहीं मिल रही जगह, बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बसों में नहीं मिल रही जगह, बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- दीपावली और भैया दूज त्योहार के बाद फर्रुखाबाद विकासखंड बढ़पुर क्षेत्र के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर रोडवेज बसें नहीं मिल पा रही हैं।
बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि कई लोगों को बसों के अंदर बैठने की जगह नहीं मिल रही है। कुछ यात्रियों को तो अपनी मंजिल तक जाने के लिए बसें ही उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
शाहाबाद जाने वाले यात्री रजत ने रविवार को बताया कि वह एक घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सुबह से ही बस स्टैंड पर खड़े होने की बात कही और शाम 5 से 6 बजे तक शाहाबाद पहुंचने की संभावना जताई।
वहीं, दिल्ली जाने वाले यात्री विपिन ने रविवार को बताया कि वह दो घंटे से बस के अंदर बैठे हैं, लेकिन बस आगे नहीं बढ़ रही है। उनका आरोप है कि रोडवेज बस के चालक और परिचालक तब तक बस को आगे नहीं बढ़ाते, जब तक वह पूरी तरह से भर न जाए।
इस स्थिति के कारण यात्रियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]