नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  कंपिल – सिवारा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रतीराम अपने गांव के धर्मेंद्र के साथ रविवार देर रात कंपिल थाना क्षेत्र के रौकरी गांव में एक विवाह समारोह में जा रहे थे। सिवारा मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे सुजावलपुर गांव के साबिर ने घटना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक रतीराम के परिजन मौके पर पहुंचे। रतीराम की पत्नी पूजा गहरे सदमे में हैं। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। कंपिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]