नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कस्बा चौकी के सिपाहियों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कस्बा चौकी के सिपाहियों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कस्बा चौकी के दो सिपाहियों पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी अधिवक्ता रवि भारद्वाज ने बताया कि 22 अक्टूबर, बुधवार को वह अपने भाई राजा उर्फ़ आदेश की जमानत कराने के लिए उपजिलाधिकारी के न्यायालय गए थे। जमानत कराकर लौटते समय कस्बा चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता की।
अधिवक्ता भारद्वाज के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सिपाहियों ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि उन दोनों सिपाहियों से उन्हें जान का खतरा है।
बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से इन दोनों सिपाहियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष गंगवार, पूर्व अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र वर्मा, परम मिश्रा, शिवांश तिवारी, प्रिंस भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]