नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो बहिनें रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, गुमशुदी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दो बहिनें रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, गुमशुदी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को दो बहनें रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। 17 और 15 वर्षीय इन किशोरियों की परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लापता किशोरियों के चाचा ने बताया कि उनके भाई और भाभी का निधन हो चुका है, जिसके बाद से वह दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों भतीजियां किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करती थीं। इस बात पर उन्होंने उन्हें डांटा था। चाचा के अनुसार, डांटने के अगले दिन सुबह दोनों किशोरियां अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने गांव, रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरियों के चाचा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मोबाइल कॉल डिटेल्स तथा स्थानीय इनपुट के आधार पर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]