नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नौ वर्षीय मासूम सरोवर में डूबा, मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नौ वर्षीय मासूम सरोवर में डूबा, मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- तराई क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अपनी ननिहाल आए 9 वर्षीय बालक माहिर की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह कुआं खेड़ा वजीर आलम गांव में हुई।
भूक्सी खरेटा निवासी आवेज़ खान का पुत्र माहिर अपने नाना राहत मीर के घर आया हुआ था। सुबह वह गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते समय माहिर अचानक सरोवर में फिसल गया और पानी में डूब गया।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माहिर की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बालक को सरोवर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर माहिर के पिता आवेज़ खान और मां माना बेगम मौके पर पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। मृतक माहिर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी एक बहन भी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]