नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूली बस की टक्कर से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूली बस की टक्कर से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल / फर्रूखाबाद :- थाना क्षेत्र में एक स्कूली बस की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। यह घटना कम्पिल-रुदायन मार्ग पर मानिकपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय हुई। बाइक गिर गई। किशोरी के ऊपर से बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक किशोरी की पहचान एटा जनपद के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के भैंसराना गांव निवासी 13 वर्षीय रिया शाक्य के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह अपने भाई नितेश के साथ कायमगंज में रह रही अपनी बहन के घर जा रही थी।
रिया के भाई नितेश ने बताया कि मानिकपुर गांव के पास एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस की टक्कर से बाइक गिर गई और रिया बस के पहिए के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और अन्य लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

छात्रा रिया शाक्य का फाइल फोटो

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कम्पिल थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बस चालक बच्चों सहित बस लेकर मौके से फरार हो गया था। मृतक रिया अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]