शिक्षामित्र दो पदों पर कार्यरत,डीएम से शिकायत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ डीएम कार्यालय में एक शिक्षामित्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि शिक्षामित्र श्रीमती रंजीता देवी दो अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
राजेपुर के गांव सबलपुर कंचनपुर निवासी प्रताप सिंह ने बुधवार को यह शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमती रंजीता पत्नी संजीव सिंह गांव रामपुर जोगराजपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही, वह ग्राम बरुआ में राशन सहकारी समिति में प्रशासक पद पर भी कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि एक शिक्षामित्र प्रशासनिक पद पर कैसे रह सकती है और इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

