नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कल्पवास करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं की कमी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कल्पवास करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं की कमी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :- ढाई घाट गंगा नदी पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में कल्पवास करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें हैंडपंप के हत्थे की जगह लकड़ी लगाकर जुगाड़ से पानी निकालना पड़ रहा है।
मेले की तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं, लेकिन कल्पवासी अपना डेरा जमाने पहुंच चुके हैं। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुटेटी दक्षिण के विकास कार्यों से जुड़े गंगा किनारे बने शव दाह संस्कार गृह के पास लगे हैंडपंप और शौचालय की हालत बेहद खराब है।
श्रद्धालुओं के बीच पीने के पानी और शौच क्रिया के लिए सुविधाओं की कमी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। शौचालय ध्वस्त होने के कारण कल्पवासी बोतल में पानी लेकर शौच के लिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]