बेटी की विदाई कराने आए पिता व दूसरे पक्ष में पुलिस के सामने मारपीट, वीडियो वायरल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमशाबाद / फर्रुखाबाद :- थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बेटी की विदाई को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की पीआरबी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ी की मौजूदगी में ही मारपीट होती दिख रही है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को शाहजहांपुर निवासी रामअवतार अपनी बेटी की विदाई कराने पहाड़पुर गांव आए थे। इसी दौरान लड़की की विदाई को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची थी। कायमगंज के सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया मारपीट की सूचना पर पुलिस की पीआरवी वहां गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। लड़की पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

