नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व विदेश मंत्री के गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही, एक गाय व एक गोवंश की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्व विदेश मंत्री के गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही, एक गाय व एक गोवंश की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- विद्युत विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक गाय और एक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई ।

विद्युत विभाग की लापरवाही के कई मामले अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और हो भी क्यों ना क्योंकि यह अधिकारी सिर्फ रूपयों को महत्व देते हैं उनकी नजर में इंसान और जानवरों की कोई कीमत नहीं। जिसका एक जीता जागता उदाहरण पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पैतृक गांव में देखने को मिला जहां कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास लगे खुले विद्युत ट्रांसफार्मर के समीप करंट की चपेट में आने के कारण एक गाय व उसके साथ घूम रहे गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को देनी चाही, ग्रामीणों ने बताया किसी भी अधिकारी ने अभी तक फोन कॉल रिसीव नहीं की है हालांकि लाइनमैन के माध्यम से उनको अवगत कराने का प्रयास किया गया है। गनीमत यह रही की ट्रांसफार्मर के नजदीक ही कुछ दूरी पर कन्या प्राथमिक पाठशाला है जहां कई छोटे बच्चे भी पढ़ने जाते हैं और वहीं आसपास खेलते रहते हैं अगर इस ट्रांसफार्मर में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षात्मक घेरा तैयार न किया गया तो भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। समाचार लिखे जाने तक मृतक गोवंशों के शव ट्रांसफार्मर के पास ही पड़े हुए थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]