नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो ‘लव जिहाद’ के मामले से सनसनी, पुलिस ने दिखाई फुर्ती, घंटों में दोनों नाबालिग छात्राएं सकुशल बरामद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दो ‘लव जिहाद’ के मामले से सनसनी, पुलिस ने दिखाई फुर्ती, घंटों में दोनों नाबालिग छात्राएं सकुशल बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद जिले में लव जिहाद के दो मामलों ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने बेहद तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में कार्रवाई की और दोनों नाबालिग छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Farrukhabad News : – कायमगंज सर्किल में कथित लव जिहाद के दो मामलों से हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने बेहद तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में कार्रवाई की और दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।

कहां का है पहला मामला?
थाना मेरापुर इलाके में दलित परिवार की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में शादाब नामक युवक और उसके साथी लकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

कहां का है दूसरा मामला ?

वहीं दूसरी घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर गांव की है, जहां नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक समीर कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर दोनों ही मामलों में तेजी से कार्रवाई हुई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनके अन्य केसों से भी संबंध हैं।

घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और गौरक्षा विभाग के पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिले। जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई ही समाज में गलत प्रवृत्तियों को रोक सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]