नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिश्वतखोरी ऑडियो मामला: डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई पेशकार पर कार्रवाई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रिश्वतखोरी ऑडियो मामला: डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई पेशकार पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- रिश्वतखोरी ऑडियो मामला में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पेशकार पर कोई कार्रवाई ना होने पर , भाजपाइयों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

सितंबर माह में कायमगंज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अतुल कुमार सिंह के पेशकार संजय चौरसिया का रिश्वत मांगते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में शस्त्र लाइसेंस की फाइल पास कराने के नाम पर एक  हजार रुपए की मांग का जिक्र किया गया था।

ऑडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया था। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेशकार के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मांग की कि पेशकार के खिलाफ जांच शीघ्र पूरी कर सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी इस मामले में जल्द ही ठोस कदम उठाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]