नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पापा जी हेलमेट लगाकर जरूर चलो, यह आपका सुरक्षाकवच है – मो. कामिल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पापा जी हेलमेट लगाकर जरूर चलो, यह आपका सुरक्षाकवच है – मो. कामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– नारी सशक्तिकरण एवं यातायात नियम गोष्टी
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर स्थित एच, ओ ,अकादमी विद्यालय के सभागार में नारी सशक्तिकरण एवं यातायात नियम पालन पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा रत्नेश ने कहा कि भारतीय नारी को पश्चिम की जहरीली हवाओं से सावधान रहने की जरूरत है ।

राष्ट्रधर्म और संस्कृति की मर्यादा का पालन करते हुए भी आज भारतीय नारी कठिन मोर्चो पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है ।यातायात के नियमों के अनुपालन को रेखांकित करते हुए प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने आत्मरक्षा के लिए हेलमेट प्रयोग करने की अनिवार्यता पर बल देते हुए बच्चों से कहा कि अपने पिता से कहो कि पापा जी हेलमेट पहनकर जरूर चलो, यह आपका सुरक्षा कवच है। महिला सुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा हेतु नंबरों का भी बोध कराया। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि आज भारतीय नारी सीमाओं पर तैनात है ।जेट विमान उड़ा रही है। कुश्ती ,निशानेबाजी ,बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियन बन रही हैं ।प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने भारतीय नारी को नसीहत देते हुए कहा कि : ध्यान सीमाओं पर सदा रहे, सबका सम्मान यथोचित करना। हो कहीं फिर से ना महाभारत, व्यंग ऐसा किसी पर मत करना ।
समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने की संचालन अन्या शाक्य एवं सौरभ चतुर्वेदी तथा छात्रा अरीवा ने किया। समारोह में डॉक्टर अरशद मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अजीत शाक्य ,विपिन पाठक ,दिव्या पाल ,परवेज आलम, असमी खान, मेहर नाज ,गोल्डी, ज्योति शर्मा ,हितेश मिश्रा, शाहिद आदि सहित अनेको अभिभावक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]