नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाईटेक कंपोजिट विद्यालय में प्रशिक्षु को मिला शिक्षकों का विचारणीय अभाव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हाईटेक कंपोजिट विद्यालय में प्रशिक्षु को मिला शिक्षकों का विचारणीय अभाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  जनपद में आए 12 प्रशिक्षु सिविल सेवकों (IAS) नगर पालिका परिषद में गुरुवार को सुबह लेकर शाम पांच बजे तक ट्रेनी आईएएस व आईपीएस अफसरों ने भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। सर्वप्रथम ट्रेनी अफसर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की जानकारी ली।
नगर पालिका कार्यालय पर अभिलेखीय निरीक्षण के उपरांत ट्रेनी अफसरों ने तहसील गेट के सामने स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत खंगालते हुए बच्चों से सवाल और जवाब किए। विद्यालय में सुविधाएं तो हाई फाई मिली किंतु शिक्षकों का विचारणीय अभाव दिखाई दिया। नगर शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि कुछ विद्यालय समाहित के उपरांत वर्तमान में नगर में दस विद्यालय हैं जिनमें मात्र दो शिक्षक एवं चार शिक्षामित्र ही हैं। एक शिक्षक का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। शेष विद्यालयों में रसोइया एवं चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिस पर ट्रेनी प्रशिक्षु ने कहा कि क्या नगर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकती क्या इसके लिए आपने कोई प्रयास किया। जिस पर जवाब मिला साहब इसके लिए हमारे पास कोई फंड नहीं हैं। इस दौरान शिक्षामित्र मोहसिन ने विद्यालय में लगे कंप्यूटर, स्क्रीन एल ई डी की जानकारियां भी दी कक्षा पांच की छात्रा द्वारा ट्रेनी के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर संतोष जनक दिया गया। इसके बाद ट्रेनी अफसरों ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां साफ सफाई सही करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह ग्राम लुधइया में बने कूड़ा संग्रह केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां से ग्रीन क्षेत्र स्थित नर्सरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार हर्षित कुमार ने सिविल सेवकों को विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। सिविल सेवकों को आकांक्षात्मक स्थानों का भी भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षु में एस साईं भार्गव, शंकर पांडियाराज, सिद्धार्थ कौशल, गौरव रमेश पेंडम, खेतदान चरण, प्रवीण जाधव,आदित्य कुमार, राहुल कुमार चौधरी, अक्षय दिलीप, कृष्णकांत लूना, दिव्यांशी अग्रवाल व नंदना जी.पी. ने जमीनी हकीकत जांचने का प्रयास किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]