नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूली वैन में लगी आग,चालक ने बच्चों को सुरक्षित बचाया, गाड़ी धूं – धूं कर जलीx – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूली वैन में लगी आग,चालक ने बच्चों को सुरक्षित बचाया, गाड़ी धूं – धूं कर जलीx

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / कमालगंज :- क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जब श्रृंगीरामपुर–खुदागंज मार्ग पर कंकौली के पास बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अचानक आग की चपेट में आ गई। चालक की तत्परता के कारण वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए।

इंजन से उठीं लपटें, चालक ने बच्चों को निकाला बाहर

कंकौली शिक्षण संस्थान की यह वैन रोज की तरह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। तभी अचानक इंजन से धुआँ और लपटें उठने लगीं। चालक लल्ला सिंह ने बिना समय गंवाए वैन रोक दी और चीख–पुकार के बीच सभी बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चों के बाहर निकलते ही वैन में आग तेजी से फैल गई।

ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश

वैन धू-धू कर जलती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने मिट्टी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना पाकर कमालगंज पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के सहयोग से जली वैन को सड़क किनारे कराया।विद्यालय प्रबंधन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]