शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र स्थित शाहपुर गंगपुर परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मौलाना मोहम्मद उजैर का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक व्याप्त हो गया।
बदायूं जनपद के ककराला गांव निवासी मौलाना मोहम्मद उजैर शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह शिक्षण कार्य समाप्त कर बाइक से घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वे आराम करने के लिए सो गए। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में दुख का माहौल छा गया। उनकी पत्नी संजीदा खातून, बेटे सैफुल हक और बेटी हमदा बतूल का रो-रोकर बुरा हाल था। शिक्षक के निधन की सूचना शिक्षा विभाग तक पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। खंड शिक्षा अधिकारी और क्षेत्र के कई शिक्षकों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद काफी संख्या में शिक्षक उनके घर पहुंचे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक लेखपाल सिंह ने बताया कि मौलाना उजैर मिलनसार स्वभाव के थे और प्रतिदिन समय पर विद्यालय आते थे। शुक्रवार को भी वे बिल्कुल सामान्य थे और छुट्टी के बाद घर चले गए थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से सभी सहकर्मी स्तब्ध हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

