समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) सहायता केंद्र खोला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- समाजवादी पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) सहायता केंद्र ब्लॉक कायमगंज एवं नगर क्षेत्र का उद्घाटन ओमकार फौजी के आवास पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर , जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी , जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल यादव सहित तमाम सेक्टर, जॉन सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुसार सेक्टरवार साथियों को प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आनंद यादव, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, अमन सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, अरविंद कुमार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, मुन्नालाल कठेरिया विधानसभा अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, दुर्वेश जाटव जोन प्रभारी, मानसिंह यादव,प्रदेश सचिव विकुल यादव,ओमप्रकाश विहारी,पुप्पू पूर्व प्रधान इजौर, पूर्व प्रधान ललाई नॉरंगी लाल शाक्य, अनिल कुमार जाटव, कमलेश कुमार, प्रदीप यादव एडवोकेट,सतेंद्र जाटव,अरवेश चतुर्वेदी सहित तमाम कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण को सफल बनाने हेतु सभी साथियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

