पुलिया के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी है
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / अमृतपुर :- थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरा वाली पुलिया के निकट रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर अमृतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित कठा काकड़ निवासी प्रमोद पुत्र हरीराम के रूप में हुई है। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, जिससे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी मोनू शाक्या ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी कार्रवाई रवि सोलंकी द्वारा कराई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के आसपास के तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक प्रमोद अपने पीछे पत्नी सुच्चौ देवी और चार बच्चों को छोड़ गया है। इन बच्चों में सावित्री (19 वर्ष), अंकित (15 वर्ष), प्रवेश (10 वर्ष) और अनन्या (4 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

