नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Kabaddi World Cup: चीनी ताइपे को हराकर भारतीय महिला टीम बनी कबड्डी विश्व कप की विजेता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

Kabaddi World Cup: चीनी ताइपे को हराकर भारतीय महिला टीम बनी कबड्डी विश्व कप की विजेता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने ईरान को 33-21 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। चीनी ताइपे भी अपने ग्रुप में अपराजित रही और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

पीएम मोदी ने दी बधाई
भारतीय महिला कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर देश को गर्व महसूस कराने के लिए हमारी इंडियन विमेंस कबड्डी टीम को बधाई!

हरियाणा स्टीलर्स के कोच गदगद हुए
भारतीय टीम की जीत पर बात करते हुए हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, ‘महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। टीम का आत्मविश्वास और सामूहिक खेल लाजवाब था। एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी होने के नाते मैं जानता हूं कि इस स्तर तक पहुंचना कितना मुश्किल होता है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों बधाई।’

पुनेरी पल्टन के कोच ने जताई खुशी
वहीं, पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा, ‘ढाका में महिला टीम ने लगातार दूसरा विश्व कप अपने नाम किया, यह भारत के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उनकी शानदार रन और दमदार प्रदर्शन से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में महिला कबड्डी कितनी आगे बढ़ी है। यह खेल की वैश्विक लोकप्रियता का भी प्रमाण है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह गति और बढ़ेगी।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]