पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर की कार नीलगाय से टकराई, चालक सहित पांच सपा नेता घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- सैफई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर की कार नीलगाय से टकरा गई जिसमें चालक सहित पांच सपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। 

शादी समारोह में सैफई जाते समय अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कायमगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर , विजय यादव, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर और उनके चालक उमेश दोहरे का एक्सीडेंट हो गया। राहगीरों की मदद से सभी लोगो को अचेत अवस्था में छिबरामऊ के अस्पताल ले जाए जाया गया। घटनास्थल की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होते ही उनके समर्थकों में हलचल फैल गई। सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

