लेखपाल द्वारा विरासत तहसीलदार कोर्ट में भेजने पर पुनः हुई विरासत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज तहसील में एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें हल्का पट्टी मदारी लेखपाल राहुल मिश्रा ने पिता पुत्र की विरासत के पांच हजार रूपये मांगने पर पैसे न मिलने पर विवाद घोषित कर तहसीलदार न्यायालय में विवादित करके न्यायालय में भेज दी ।
आवेदिका रामसखी पति स्व सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम पितौरा ने लेखपाल राहुल मिश्रा से विरासत की जानकारी की तो राहुल मिश्रा लेखपाल महोदय ने बताया की विरासत हमने तहसीलदार कोर्ट में भेज दी है । यदि विरासत सही करानी है तो पैसा देना पड़ेगा । तहसील कायमगंज में रिश्वत खोरी का पहला और नया कारनामा नहीं हैं यहां तो यह होता रहता है। इसलिए लेखपाल राहुल मिश्रा ने भी सोचा मुझे भी पैसा चाहिए। इसी बीच लेखपाल ने आवेदिका को बहा से चलता कर दिया । जबकि आवेदक ने लेखपाल से कहा की हम ऊपर शिकायत करेंगे। फरियादी की मानें तो लेखपाल कहते है की भाजपा सरकार में पंडित लोगों की चलती है । तुम्हारा कुछ नहीं होगा । इसी डर से आवेदिका रामसखी पति स्व सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम पितौरा ने लेखपाल राहुल मिश्रा को पांच हजार रूपये दे दिए थे । और कहा तहसीलदार न्यायालय से विरासत निरस्त करके विरासत सही करा दो । तो लेखपाल ने विरासत पुन: ऑनलाइन करके विरासत सही कर दी । इसमें खास बात यह है की राजस्व विभाग में राहुल मिश्रा जैसे कर्मचारी तहसील कायमगंज में तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक की आंख में धूल झोंक रहे हैं। अब देखना यह की तहसील कायमगंज के उच्च अधिकारियों द्वारा राहुल मिश्रा जैसे लेखपालों पर कार्यवाही होती है या अन्य मामलों की तरह यह मामला दावा दिया जाता है । लेकिन विरासत किसी दवाब में या हकीकत पांच हजार रूपये लेकर हुई है यह जांच का विषय है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

