कम्बल पाकर निर्धनों के चेहरों पर आई मुस्कान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- रविवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर कोतवाली कायमगंज पर एक विशाल निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी उपस्थिति रहे सभी पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया इस द्वितीय कंबल वितरण कार्यक्रम में 251कम्बल वितरण कर इस कड़कड़ाती ठंड में गरीब बुजुर्ग महिलाओं और विकलांगों को बड़ी राहत पहुंचाई ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयों ने बताया कि इस तरह समाज सेवा के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट की समाज सेवाओं की तारीफ पूरे जिले में चर्चा का बिषय बनी हुई हैं इस ट्रस्ट द्वारा निस्वार्थ सेवा कई सालों से लगातार चल रही है
आज इस कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी समाज सेवक नीरज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार,समाज सेवक रश्मि दुबे,ट्रस्ट प्रबंधक संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल ट्रस्ट सदस्य समाज सेवक आसिफ मंसूरी पूर्व सभासद, डाक्टर उत्तम सरकार सदस्य दीपक शाक्य,विपिन कोहली, रूपलाल वर्मा, मनोज कौशल डिस वाले, प्रियंका पाल मेहंदीबाग ओम व्यूटी पार्लर वाली,राम प्रकाश शाक्य पूर्व सभासद, शैलेन्द्र यादव दिलीप,सत्यम दिव्यास, पारस, देव, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ने बताया और भी इस तरह के कार्यक्रम जल्द होंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

