नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल जा रहा छात्र मार्ग दुर्घटना, में घायल, डीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां , बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा विद्यालय – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूल जा रहा छात्र मार्ग दुर्घटना, में घायल, डीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां , बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा विद्यालय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी खुल रहे प्राइवेट विद्यालय। स्कूल जा रहे छात्र रोडवेज बस की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी स्व. शिवम शाक्य का पुत्र कार्तिक (08) व पुत्री छाया (12) अपने बाबा सुरेश के साथ दत्तू नगला स्थित एम.डी. मेमोरियल एकेडमी स्कूल आ रहे थे तभी रेलवे रोड स्थित नहर पुल व कैसर खां अड्डा के बीच कायमगंज से एटा की ओर जा रही रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से छात्र कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा प्रातः 08:40 पर छात्र को कायमगंज सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक विपिन कुमार ने प्रथम उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मासूम छात्र कार्तिक की मां का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। वह बार – बार अचेत होकर सीएचसी में गिर रही थी।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खुल रहे विद्यालय

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद के पत्रांकः बेसिक / 10456-66 कार्यालय आदेश दिनांक – 21/12/2025
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा
प्रदत्त अनुमति के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद में अत्यधिक ठंड / शीतलहर, घना कोहरा होने की स्थिति में छात्र/छात्राओं के आवागमन में होने वाली कठिनाईयों एवं छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय / अशासकीय सहायता प्राप्त एवं समस्त प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालय (आई०सी०एस०सी० बोर्ड / सी०बी०एस०सी० बोर्ड) जो नर्सरी से कक्षा-12 तक संचालित है में दिनांक – 22.12.2025 एवं 23.12.2025 का अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही आदेशित किया जाता है कि विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्वाचन
कार्य (एस0आई0आर0) / विभागीय कार्यों एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों का अनुपालन करेगें ।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये । लेकिन कई प्राइवेट विद्यालय डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

बिना मान्यता के चल रहा स्कूल


हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत दी थी कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी विद्यालय संचालित ना हों, लेकिन जनपद में ना जाने कितने विद्यालय बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे हैं। जब छात्र कार्तिक के घायल होने की जानकारी पर स्कूल पहुंचे तो देखा प्रधानाचार्य स्कूल बंद कर स्टाफ सहित मौके से फरार हो गए हैं। गेट के बाहर खड़े बच्चों ने बताया कि वह एम डी मेमोरियल एकेडमी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल के गेट पर विद्यालय के नाम की लगी होर्डिंग प्रधानाचार्य ने फाड़ दी है।

क्या बोले जिम्मेदार
नगर शिक्षाधिकारी ओ.पी. पाल से जब वार्ता की तो उन्होंने बताया कि शायद इस विद्यालय की मान्यता है ऑफिस पहुंचकर बताते हैं। जब दोबारा सम्पर्क किया तो बताया कि स्कूल बंद मिला है। कोई बोर्ड नहीं लगा है, किसी अन्य स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक की है। जब पूछा किस स्थान से मान्यता है तो नगर शिक्षाधिकारी बोले कागज मंगाए गए हैं अभी आए नहीं हैं ?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]