नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वर्दी में हूं, तेरे मुंह में… मेरठ में जाम में फंसे शख्स को महिला दरोगा ने कहे अपशब्द – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वर्दी में हूं, तेरे मुंह में… मेरठ में जाम में फंसे शख्स को महिला दरोगा ने कहे अपशब्द

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चा में रहने की वजह काफी शर्मनाक मानी जा रही है. दरअसल मेरठ से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की वर्दी और उसके व्यवहार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सब इंस्पेक्टर खुलेआम आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर महिला दरोगा की यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे पुलिस की दादागिरी बता रहे हैं।

https://x.com/i/status/2005586588940779717

मेरठ महिला दरोगा की बदतमीजी का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JtrahulSaini नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार यह मामला मेरठ का बताया जा रहा है. जहां ट्रैफिक जाम में फंसे एक युवक से महिला दरोगा की बहस हो जाती है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक शांति से अपनी बात समझने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद महिला सब इंस्पेक्टर बहुत आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है. वर्दी में होने का हवाला देते हुए वह युवक को डराने और दबाने की कोशिश करती नजर आती है. दरअसल ट्रैफिक जाम में फंसे युवक से बहस करते हुए महिला दरोगा युवक को कहती है कि पुलिस की वर्दी में हूं तेरे मुंह में… महिला दरोगा की इस भाषा और लहजे को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया यूजर्स का महिला दरोगा पर फूटा गुस्सा

महिला दरोगा का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने इसे खुली दादागिरी बताया और कहा कि वर्दी पहनने का मतलब यह नहीं की कोई कुछ भी बोले. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती. एक यूजर ने लिखा की शक्ति का घमंड कानून की मर्यादा तोड़ देता है, वर्दी सेवा के लिए होती है डर दिखाने के लिए नहीं. वहीं कुछ ने तंज कसते हुए यूपी पुलिस पर भी कटाक्ष किया. एक और यूजर इस वीडियो को देखकर लिखता है कि बदन पर खाकी हो तो कुछ भी बोल सकते हैं. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि भाई इन पुलिस वालों को गुंडागर्दी का लाइसेंस किसने दे दिया, क्या इनके अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]