गौ रक्षा दल टीम ने आजम नगर अस्थाई गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अलीगंज / एटा :- शनिवार को सर्दी के मौसम को देखते हुए अस्थाई गौ आश्रय स्थल आजम नगर अलीगंज का भ्रमण गौरक्षा दल की टीम अलीगंज द्वारा किया गया। टीम को गौशाला में त्रिपाल लगे मिले,साफ सफाई व्यवस्था सही मिली,अलाव को मौके पर सही से जलवाया ,भूसा ,हरा चारा उपलब्ध मिला ,सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील मिले नर मादा गौवंश को अलग – अलग रखने की व्यवस्था मिली । 
सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी गौ वंशों को गुड़ खिलाने का कहा गया एवं टीम अपने साथ लाई गुड़,रोटी आदि को सभी गौ वंशों को खिलाया । बीमार गौवंश की इसी प्रकार उचित देखभाल हेतु कहा गया टीम में अभय दीक्षित ,अंकित ठाकुर, एवं रोचक ठाकुर थे।टीम द्वारा आम जनमानस से सहभागिता योजना में गौवंश सुपुर्दगी में लेने एवं भूसा गुड़ आदि को सभी गौ आश्रय स्थलों में दान करने हेतु अपील की गई। टीम को मौके पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ रविकांत व पशुचिकित्साधिकारी डॉ गौरव गंगवार उपस्थित मिले।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

