हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बाल मजदूर व राजमिस्त्री, जिम्मेदार कौन ? बाल श्रम विभाग, न.पा , विद्युत विभाग?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
1- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई मोहल्लेवासियों की शिकायत
2 – धड़ल्ले से हो रहा बाल श्रम, सो रहा प्रशासन
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- राजमिस्त्री के साथ बालश्रम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में गया जिससे किशोर और राजमिस्त्री घायल हो गए, दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
नगर के मोहल्ला पाठक नई आबादी हरदेव बाबा मन्दिर के पास सुनील वर्मा के निर्माणाधीन मकान में चिनाई का कार्य चल रहा है । जिसमें क्षेत्र के ही गांव लालबाग निवासी 50 वर्षीय गुड्डा राजमिस्त्री का कामकर रहे थे । उनके साथ में गांव अताईपुर निवासी एक किशोर शिवा पुत्र कुंवरपाल कार्य कर रहा था । बताया गया कि दोनों दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे ।राजमिस्त्री गुड्डा लोहे की सीढ़ी पर बैठकर कार्य कर रहा था तभी शिवा ईंट लेकर पहुंचा ।
छज्जे के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में शिवा का हाथ आ गया। वहीं दूसरे हाथ से शिवा ने लोहे की सीढ़ी पकड़ ली, जिससे करंट लोहे की सीढी में भी दौड़ गया ।जिसमें राजमिस्त्री सीधी से नीचे जमीन पर आकर गिर गया, जिसमें घायल हो गया साथ ही शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया । चीख पुकार मचने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भर्ती कराया गया । जहां से शिवा की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया ।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमरेश ने बताया कि दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है ,शिवा की हालत चिंताजनक होने पर उसे प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है । 
जिम्मेदार कौन ?
बाल श्रम कर रहा किशोर व राजमिस्त्री के करंट लगने की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। तरह -तरह की चर्चाएं होने लगी। मोहल्ले वालों ने बताया कि सुनील वर्मा ने मकान की नींव नाले से सटाकर रखी है जिसका मोहल्लेवासियों ने विरोध किया था और मामले की लिखित शिकायत नगर पालिका परिषद कायमगंज व तहसील प्रशासन से की थी। जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर कार्य रूकवाया गया था। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्य पुनः वही से शुरू हुआ।
नाले के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। जिसके चलते मकान के ऊपर लाइन होने पर सुनील वर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से सांठ – गांठ कर नया पोल लगाकर लाइन बीच गली में लगाने का प्रयास किया, मोहल्लेवासियों के विरोध देखते हुए अधिकारियों ने तीन फुट पर नया पोल लगाकर उस पर एक स्टेंड ब्रैकेट लगाकर लाइन कुछ दूर कर तार पर प्लास्टिक का पाइप कवर बना कर चढ़ा दिया। जिसके एवज में लगभग तीस हज़ार रुपए अधिकारी ने सुविधा शुल्क लिया है। जिस कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया।
वहीं बाल श्रम विभाग की लापरवाही के चलते हर कोई बाल मजदूरों से मजदूरी कराते हैं। क्यों कि वह परिवार की स्थिति देखते हुए कम मजदूरी में काम कर लेते हैं। वहीं मोहल्लेवासी कह रहे थे कि इस हादसे का जिम्मेदार भ्रष्टाचार है अगर प्रार्थनापत्र पर जांच होती और मानक के अनुसार मकान बनता तो यह हादसा ना होता।
वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि खेतों के मालिक बिना धारा 180 के अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

