नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेल में नव वर्ष के जश्न में डूबा जेल प्रशासन, तभी दो बंदी… हो गए फुर्रर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जेल में नव वर्ष के जश्न में डूबा जेल प्रशासन, तभी दो बंदी… हो गए फुर्रर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  1. कन्नौज जेल में जेल अधीक्षक समेत बंदी रक्षक नया साल मना रहे थे तभी भागे कैदी
  2. कंबलों की रस्सी बनाकर करीब 15 मीटर दीवार से उतरकर भागे बंदी
  3. एक पाक्सो एक्ट में बंद था और दूसरा कैदी आर्म्स एक्ट में जेल था

कन्नौज :-  कन्नौज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नए साल के जश्न में जेल प्रशासन इतना डूब गए कि कैदी कहां हैं उसकी भी चिंता नहीं रही। जेल में नए साल के जश्न के दौरान दो कैदियों को भागने का अवसर मिल गया। दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी होने पर अफरातफरी मची तो डीएम से लेकर एसपी तक जांच करने पहुंचे।

दरअसल, कन्नौज के जिला कारागार में नया वर्ष का जश्न मनाय जाना था। इसके लिए रात में डीजे से लेकर सुरक्षा कर्मी का नृत्य गान कार्यक्रम था। रात में जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो जिला कारागार में नववर्ष के जश्न में जेल अधीक्षक समेत बंदी रक्षक डूब गए। अफसर से लेकर सुरक्षा कर्मी नृत्य-गान करते रहे। इधर कंबलों की रस्सी बनाकर दो बंदी जेल से भाग निकले। सुबह करीब 10 बजे जेल प्रशासन को बंदियों के भागने की जानकारी मिली, तो सभी के होश उड़ गए। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार तहसील में चल रहे समाधान दिवस को छोड़कर जेल पहुंच गए।

कंबलों से बनाई रस्सी

जिला कारागार अनौगी में रविवार की रात जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद की ओर नववर्ष को लेकर पार्टी की गई थी। जेल के अंदर टेंट और डीजे लगाकर नृत्य गान चल रहा। जेल अधिकारी से लेकर बंदी रक्षक सिपाही खाना-पीना भी कर रहे थे। इस दौरान पाक्सो एक्ट में बंद ठठिया थाना के गांव मलगवां निवासी डिंपी उर्फ शिवा और तालग्राम थाना के गांव हजरापुर निवासी अंकित कंबलों की रस्सी बनाकर दीवार से उतरकर फरार हो गए।

रात को भागे, सुबह दस बजे मिली जानकारी

सुबह 10 बजे गिनती होने पर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को सिपाहियों ने बंदियों के भागने की जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बंदी डिंपी उर्फ शिवा पाक्सो एक्ट में बंद था और अंकित आर्म्स एक्ट में बंद था। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]