मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए बन रहे फर्जी आधारकार्ड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- शासन प्रशासन घुसपैठियों को रोकने के लिए SIR के साथ अन्य गोपनीय जांच करा रही है। लेकिन कुछ लोग मतदात सूची में नाम बढ़ाने के लिए सीएचसी से फर्जी आधारकार्ड बनवा रहे हैं। 
क्षेत्र में इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रधान पद के दावेदार व विपक्षी दल के नेता अपने समर्थकों के वोट बनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई नाबालिग बच्चों के आधार कार्ड फर्जी ढंग से बनवाकर आवेदन किए गए। हालांकि सूत्रों कि माने तो कायमगंज नहर पुल के पास स्थित एक सीएचसी (कमान सर्विस सेंटर) द्वारा नियमों – कानून का उल्लंघन कर फर्जी आधारकार्ड बनाने का कार्य धड़ल्ले से कर रहा है। चर्चा है कि ग्राम नरैनामऊ में कुछ नाबालिग लोगों के आधार कार्ड फर्जी बनवाए गए हैं। जिसमें उनकी जन्मतिथि और बारकोड संशोधन कर दिया गया है। जो स्कैन करने पर भी पता नहीं चलेगा। इसे केवल ई थंब स्कैनर के द्वारा ही जांचा जा सकता है या फिर आधार कार्ड की बेब साइट से डाउनलोड कर। नाम ना छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा कि माननीय जिलाधिकारी महोदय को फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले सीएचसी संचालक पर कार्यवाही करनी चाहिए, साथ ही फर्जी आवेदन निरस्त किए जाए ताकि वोटिंग के समय कोई विवाद की स्थिति ना हो सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

