रामनगरिया मेले में निगरानी टावर से पुलिसकर्मी नदारद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- पांचाल घाट स्थित रामनगरिया मेले में प्रशासन द्वारा लगाए गए एक दर्जन से अधिक निगरानी टावर खाली पड़े हैं। इन टावरों पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है, जबकि इन्हें मेले की सुरक्षा और निगरानी के लिए स्थापित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, ये टावर रामनगरिया मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए गए थे। इन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला।
मेला प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने इस संबंध में बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि निगरानी टावर खाली पाए गए हैं, तो इस मामले की जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

