संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, नौ फरियादियों को मिला मौके पर न्याय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता अध्यक्षता में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस नौ फरियादियों को ही मिला न्याय।
तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की 11,विद्युत विभाग की 23, विकास विभाग की 14,आपूर्ति विभाग की 04,नगर पालिका/नगर पंचायत की 05 व अन्य विभागों की 12 कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 09 का मौके पर निस्तारण हुआ।
जिलाधिकारी ने अधीनस्थों शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। इसके साथ ही विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 40 गरीब व निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरेंद्र गौर,उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

