नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कालिंद्री एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप, 2 घंटे चली जांच के बाद रवाना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कालिंद्री एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप, 2 घंटे चली जांच के बाद रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  फर्रुखाबाद जिला व रेलवे प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में रविवार को बम होने की सूचना मिली । सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को प्लेटफार्म पर करीब दो घंटे 29 मिनट तक रोके रखा गया। गहन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया।

रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कालिंदी एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की बिलम्ब से प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी। इसी दौरान थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नगला विनायक निवासी यात्री श्यामू उर्फ सुमोद कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन कार्यालय में सूचना दी कि ट्रेन में बम रखा है और विस्फोट हो सकता है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियातन पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी, आरपीएफ थाना प्रभारी ओम प्रकाश मीणा भी स्टेशन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ट्रेन के सभी कोचों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री सुरक्षा के चलते ट्रेन से उतर आए। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद दोपहर करीब 12.55 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ ने सूचना देने वाले यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है। आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि यात्री की बहन, जो दिल्ली के सोनी बिहार में रहती हैं, से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि श्यामू मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया की बम की सूचना फर्जी निकली हैं, सूचना देने वाले शख्स का दिमाग का इलाज चल रहा हैं। फिलहाल पुलिस पड़ताल में लगी हैं, ट्रेन को सकुशल रवाना किया गया हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]