गणतंत्र दिवस पर छात्र – छात्राओं ने जगाई देशभक्ति की अलख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीम कायमगंज अतुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देने वाले छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे कार्यक्रम से ही देश भक्ति की अलख जागृति होती हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ आर.के.चटवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर बाजपेई योगेश तिवारी। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं निदेशक मोनिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने छात्राओं द्वारा आयोजित किए गए देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी प्राचार्य डॉ वेणु सिंह, ले. सिल्की मिश्रा ने मौजूद सभी आगंतुकों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर के हो एच ओ अकेडमी विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया प्रधानाचार्य शिवाकांत शुक्ला ने आए हुए अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

