टप्पेबाज महिला गैंग सक्रिय, महिला की जंजीर व पर्स हुआ गायब, सूचना पर पहुंची पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज से बाजार कर घर वापस जा रही महिला को टप्पेबाज महिला गैंग ने अपना शिकार बना लिया। महिला को जब टप्पेबाजी होने का आभास हुआ तो वह वापस लौटी तब तक गैंग की महिलाएं फरार हो चुकी थी। पूर्व में एक महिला टप्पेबाज गैंग को पकड़ कर पुलिस को भी सौंपा गया था जिसको तत्कालीन कोतवाली प्रभारी रामऔतार ने दे दिया था अभयदान। 
मंगलवार को क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी महिला कशिश गौतम पुत्री घनश्याम अपनी बहिन असुम गौतम के साथ कायमगंज बाजार करने आई थी । ई रिक्शा द्वारा वह वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में दो महिलाएं जिनमें एक महिला गोद में बच्चा लिए और एक किशोरी उनके साथ थी। कम्पिल रोड स्थित एक स्कूल के पास घटना को अंजाम देने के बाद महिला टप्पेबाज गैंग उतर गया। इसी बीच बच्चे को गौद में लिए महिला कुछ दूरी पर एक अपाचे बाइक पर बैठ कर फरार हो गई। टप्पेबाजी का आभास होते ही कशिश वहां पर वापस लौटी तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे। महिला ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने रटा रटाया जवाब दिया कि कोतवाली में घटना की सूचना दे दो जाकर।
पूर्व में पत्रकार ने टप्पेबाज महिला गैंग को था पकड़ा, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी ने दिया था अभयदान
पूर्व में इसी तरह की घटना पत्रकार विनय सक्सेना के साथ भी हुई थी। जब वह अपनी पत्नी को छोड़ने रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। जिसकी सूचना तत्कालीन कोतवाली प्रभारी रामऔतार को दी थी लेकिन उन्होंने घटना मानने से इंकार कर दिया था। लेकिन दूसरे दिन फिर महिला गैंग ने कायमगंज में अपनी दस्तक दी थी। जिसे पहचान कर पत्रकार विनय सक्सेना ने बच्चे को गोद में लिए महिला, किशोरी और अपाचे चालक किशोर को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा था। जामा तलाशी में उनके पास से साढ़े उनतीस हजार रुपए लगभग की नकदी बरामद हुई थी। जबकि पत्रकार के लगभग पैसठ हज़ार नकद, लगभग डेढ़ सौ ग्राम चांदी की पायल, व एक अगूंठी नहीं मिली थी। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी रामऔतार ने दो दिन तक टप्पेबाज गैंग को कोतवाली में बैठाया उसके बाद उन्हें अभयदान दे दिया। साथ ही बिना नम्बर की अपाचे भी छोड़ दी थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

