नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज की युवती की हत्याकर खेत में दफनाया शव, अब मिला कंकाल, हत्यारोपी पति बोला- बीवी करती थी किसी युवक से चैट – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज की युवती की हत्याकर खेत में दफनाया शव, अब मिला कंकाल, हत्यारोपी पति बोला- बीवी करती थी किसी युवक से चैट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी सोमवती पत्नी प्रेमपाल की ओर से पटियाली सीओ संदीप वर्मा को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उसने बेटी प्रियंका (20) की शादी सिकंदरपुर वैश्य गांव गंगपुर निवासी रविन्द्र पुत्र छोटेलाल के साथ दिसंबर 2024 में की थी। उनका आरोप था कि शादी के बाद उनकी बेटी को दामाद रविंद्र ने कहीं गायब कर दिया।
आपको बता दें कि कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में बीते वर्ष मार्च माह में युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। मामले में मृतका की मां ने कुछ दिन पहले पटियाली सीओ से बेटी के शादी के बाद गायब होने के शिकायत की थी। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर गांव में एक खेत से बुधवार को बुलडोजर से खोदाई कर उसका कंकाल बरामद किया।
आरोप लगाया था कि एक साल से उनकी बेटी का कोई पता नहीं है। इसके बाद सीओ ने रविन्द्र के पिता छोटेलाल को बुलाकर उससे पूछताछ की गई। पिता ने पुत्र और पुत्रवधू के किसी शहर में मजदूरी करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने रविंद्र व उसकी पत्नी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस की टीम हरियाणा के बल्लभगढ़ से रविंद्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने उससे पत्नी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर किसी से चैट करती थी। उसके समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।

मार्च 2025 में वह अपनी पत्नी को गांव ले आया और उसकी हत्या कर रात में उसका शव खेत में दफना दिया था। उसकी बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने उसके बताए स्थान पर बुधवार को मजदूर व बुलडोजर से खोदाई कराने का कार्य शुरू करवा दिया। खोदाई के दौरान खेत से उसका कंकाल पुलिस ने बरामद किया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि प्रियंका इंस्टाग्राम पर किसी से बात करती थी। इसी बात से नाराज होकर रविंद्र ने मार्च 2025 में उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]