रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहना नहीं, इसकी हिफाजत जरूरी – उमर खुर्शीद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- युवा कांग्रेसी नेता उमर खुर्शीद द्वारा आयोजित रमजान के द्वितीय दिवस रोजा इफ्तार पार्टी में पितौरा कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत रोजेदार व स्टॉप के लोग शामिल हुए। युवा नेता उमर खुर्शीद इस अवसर पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में लोग अल्लाह की प्रसन्नता के लिए रोजे रखते हैं।
हिफाजत करना आवश्यक
उन्होंने रोजे के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए कहा कि यह केवल भूखे-प्यासे रहने तक सीमित नहीं है। रोजे की सही तरीके से हिफाजत करना आवश्यक है। उमर खुर्शीद ने रोजे की हिफाजत का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि झूठ न बोलें। किसी को गाली न दें। दूसरों की बुराई से बचें। गलत जगहों पर न जाएं। किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें। उन्होंने यह भी कहा कि ये नियम रोजे के दिनों तक ही सीमित नहीं हैं। उमर खुर्शीद ने रोजा इफ्तार कराने के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि रोजा रखना जितना पुण्य का काम है, उतना ही पुण्य रोजेदारों को इफ्तार कराने में भी है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक इफ्तार कराने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में युवा प्रदेश सचिव जुनैद खां उर्फ मम्मा, आमिर, जफर खां, आदर्श मिश्रा रोजेदार सहित कोल्ड स्टोरेज के स्टॉप के लोग उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

