नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र मार्ग दुर्घटना में घायल, एक की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र मार्ग दुर्घटना में घायल, एक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :- परीक्षा देने के बाद केंद्र से घर वापस लौट रहे परीक्षार्थी की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल छात्रों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां एक छात्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद नगर के मोहल्ला टीला निवासी सचिन (19) पुत्र अमर सिंह ,प्रियांशु (20)पुत्र रामकुमार  निवासी ग्राम मुरैठी  व सूरज (19) पुत्र राजीव शाक्य निवासी मौहल्ला बाग थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद जो कि अपनी मोटर साइकिल से जनता इंटर कॉलेज रशीदपुर थाना कम्पिल से 12 वीं कक्षा की परीक्षा देकर अपने घर वापस जा रहे थे तभी अलीगंज रोड ग्राम रूटोल के पास समय लगभग सायं छः बजे अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया जिसमें उक्त तीनों लोग घायल हो गए । सूचना पर मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा गया । जहां पर चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही थी । तथा शेष घायलों को प्रथम उपचार के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]