नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाई की मौत से सदमे में आए भाई ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भाई की मौत से सदमे में आए भाई ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसबाद / फर्रुखाबाद :- भाई की मौत के गम में छोटे भाई ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर के मोहल्ला दरूद गिराह निवासी स्वर्गीय की खुशीराम के पुत्र सत्यवीर सिंह यादव उम्र 35 वर्ष ने उस वक्त कमरे के अंदर छत के कुंडे में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी, जब परिवार के सदस्य दूसरे मकान में थे। मृतक शहर की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था आठ महीने पूर्व बड़े भाई सहवीर सिंह यादव जो ट्रक चालक था कि ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई थी । भाई की मौत से मृतक सदमे रहता था होली के त्योहार पर भाई की गमी उठाने के लिए रिश्तेदारों का आना – जाना शुरू हो गया तो मृतक भी घर आ गया था। मृतक के दो मकान थे एक मकान में भाभी मां तथा छोटा भाई रह रहा था पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी दूसरे मकान में मृतक रह रहा था बताते हैं परिजनों के जाने के बाद सत्यवीर भी दूसरे मकान के कमरे में सोने चला गया भाई जसवीर सिंह ने बताया शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब भाई के घर पहुंचा आवाज लगाई ज़बाब नहीं मिलने पर आशंका हुई जब दरवाजा खोला तो अंदर से बंद था ऊपर विंडो से झांक कर देखा तो भाई का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। चीख पुकार सुन आसपास मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई लोगों के सहयोग से विंडो को तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला और शव उतारा । घटना की सूचना डायलॉग 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।  पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए जिला भिजवाया । दिया मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा हादसे के शिकार परिजनों को ढांढस बंधाया।  थाना अध्यक्ष रमेश सिंह पाल ने बताया छोटे भाई की तहरीर पर शव को पंचनामे की कार्यवाही की गई है । मृतक अविवाहित था मौत के बाद मां राम बेटी तथा छोटा भाई जसवीर न अन्य परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]