नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैंगस्टर जुबैर खां की 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क,फर्जी GST से बनाई गई चार अवैध संपत्तियां सील – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गैंगस्टर जुबैर खां की 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क,फर्जी GST से बनाई गई चार अवैध संपत्तियां सील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पुलिस और तहसील प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर कुख्यात गैंगस्टर जुबैर खान की लगभग 22.35 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर से सटे गांव इज्जत गढ़ी निवासी जुबैर खान एक संगठित गिरोह चलाता था। जांच में सामने आया कि जुबैर ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी जीएसटी नंबरों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार किया था। इस काली कमाई को सफेद करने के लिए उसने अपनी मां रुखसाना के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं।
इन संपत्तियों के लिए कोई वैध आय स्रोत नहीं पाया गया। प्रशासन द्वारा आंकी गई इन संपत्तियों का कुल कीमत बाजार मूल्य 22 करोड़ 35 लाख 69 हजार 623 रुपये है। इनमें गांव गढ़ी नूर खा स्थित जुबैर का विशाल आवासीय भवन, मऊरशीदाबाद में करोड़ों के व्यापारिक गोदाम और लखनपुर में कृषि योग्य जमीन शामिल हैं।
बैंक खातों में जमा नकदी और एक विलासितापूर्ण वाहन भी कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। सोमवार को तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गढ़ी नूर खा पहुंचा। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी की और मोहल्ले वासियों को संपत्ति कुर्क होने की जानकारी दी।
प्रशासन ने मकान और गोदामों को सील कर सरकारी बोर्ड चस्पा कर दिए हैं। साथ ही दीवार पर संबंधित मुकदमा नंबर और कुर्की के आदेश पेंट करवाए दिए हैं। तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह चाहर को इन सभी संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। तहसीलदार ने जुबैर की मां रुखसाना को कार्रवाई से अवगत कराया और उनकी मौजूदगी में मकान को ताला लगाकर सील किया।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अपराध के जरिए अर्जित की गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है और भविष्य में भी ऐसे भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे

गैंगस्टर जुबैर खां शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंगस्टर की मां रुखसाना का सगा भाई खालिद उर्फ रज्जू खां जनपद की फतेहगढ़ कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, आरोप है कि गैंग लीडर जुबैर खां अपने गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए दस्तावेजों की कूट रचना, फर्जी जीएसटी नंबर जनरेट करने और ई-वे बिल तैयार करने जैसे मामलों में भी संलिप्त रहा है। इन मामलों के संबंध में पूर्व में भी जानकारी प्रकाश में आ चुकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]