ओ तेरी! एक ही घर में सैकड़ों वोटर… ऐसे कैसे ? गड़बड़झाला, मतदाता सूची देखकर चकरा जाएगा माथा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश के जिले फर्रूखाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ही मकान में सैकड़ों की संख्या में वोटर दर्ज हैं।
बिहार में SIR को लेकर मचे घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। यहां सत्यापन के दौरान एक ग्राम पंचायत चिलौली में एक ही मकान नंबर पर सैकड़ों मतदाता दर्ज मिले हैं। मामला सामने आने के बाद जब उपजिलाधिकारी अतुल कुमार के CUG नंबर 9454416455 पर सम्पर्क करना चाहा तो रिंग जाने के बाद कॉल रिसीव नहीं हुई। निर्वाचन कार्य देख रहे लेखपाल आकाश भदौरिया ने बताया गांव में मकान नम्बर नहीं होते हैं यदि कोई आपत्ति आती हैं तो जांच कराई जाएगी।
क्या बोले युवा नेता
डुप्लीकेट मतदाता संज्ञान होने की बात पर युवा कांग्रेसी प्रदेश सचिव नेता जुनैद खां उर्फ मम्मा ने कहा यह तो सीधे सीधे मतदाताओं के हकों पर डाका हैं, अल्पसंख्यकों एवं कमजोर वर्ग के साथ मजाक हो रहा है। एक मकान में सैकड़ों मतदाता होना मतलब आधा मोहल्ला बसना।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

