वृद्ध दम्पत्ति के शव घर में मिले, हत्या की आशंका, नगर में सनसनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा में एक वृद्ध दंपति का शव पड़ा हुआ मिला,जानकारी दोपहर तब हुई जब लगभग 2 बजे दूधिया घर पर दूध देने के लिए पहुंच दरवाजा खुला हुआ था ।75 वर्षीय पुरुषोत्तम कौशल का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। पुरुषोत्तम के गले में एक बिजली का तार का फंदा लगा हुआ मिला,इसके साथ ही लगभग बेड से लगभग पांच मीटर की दूरी पर आंगन में पत्नी पुष्पा देवी का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला । जिससे दूधिया की चीख निकल गई । इसके बाद उसने मोहल्ले वासियों को सूचना दी ।घर का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है । मौके पर क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह व अन्य पुलिस बल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहा है । शवों की स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही है फिलहाल में जांच जारी है,वृद्ध दंपति घर में अकेले रहते ले । लगभग छः महीने पूर्व गोद ली हुई बेटी गुनगुन की दंपति ने विवाह किया था ।बेटी अपनी ससुराल में है । मौके पर नगर वासियों की भीड़ लगी हुई है ।पुरुषोत्तम लगभग बीते कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं और वह बेड पर ही पड़े रहते थे । दूधिया के पहुंचने पर ही यह पूरी जानकारी मिली,मौके पर पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

