दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार से पूरे मध्य-पूर्व की स्थिति बिगड़ती जा रही है। शनिवार को ईरान की तरफ से किए गए हमलों से दुबई में कई जगह पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। दुबई के जुमेराह स्थित फेयरमोंट होटल पर ईरानी मिसाइल गिरने की भी रिपोर्ट सामने आई है।
सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह मिसाइल हमला हुआ था या फिर डिबरी की वजह से आग लगी है।https://x.com/i/status/2027762158810124329
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रहीं थीं। फिलहाल, इस आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात पर एक स्पष्ट हमला किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइलों का कुशलतापूर्वक सामना किया और कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

